08-Apr-2026


भोपाल (ईएमएस) । दिनांक 07.04.26 को फरियादीया निवासी थाना बिलखिरिया भोपाल ने रिर्पोट किया कि उसकी नाबालिग लडकी उम्र 16 साल 01 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ भगाकर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 106/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । पुलिस मुख्यालाय के व्दारा गुम अवयस्क बालक एवं बालिकाओ को दस्तयाबी व पतारसाजी हेतु दिनांक 01.04.26 से 31.04.26 तक विशेष आपरेशन मुस्कान अभियान चलाया रहा है जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक श्री रामशरण प्रजापति जिला भोपाल (ग्रामीण) द्वारा गुम बालक एवं बालिकाओ के दस्तयाबी एवं पतारसाजी करने हेतु सभी थाना प्रभारियो को हेतु निर्देशित किया गया । जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ नीरज चौरसिया के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बिलखिरिया सुश्री अंतिमा समाधिया भोपाल एवं थाना प्रभारी बिलखिरिया व्दारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर गुम बालक/ बालिकाओं की दस्तयाबी एवं पतारसी हेतु टीमे रवाना कर मुखबिरो को सक्रिय किया गया । उक्त प्रकरण में अपह्ता की तलाश पतारसी हेतु प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर एवं तकनीकी मदद से अपह्ता को 12 घंटे के अंदर दस्तयाब किया जाकर अपह्ता से पूछताछ कर कथन लेख किया । उक्त सराहनीय कार्य में एसडीओपी सुश्री अंतिमा समाधिया थाना प्रभारी बिलखिरिया उमेश सिंह चौहान, उनि रेखा गुप्ता ,सउनि हरिशंकर तिवारी एवं सायबर सेल ग्रामीण से प्र.आर. मुश्ताक अहमद ,योगेश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । जुनेद /08 अप्रैल2026