व्यापार
10-Apr-2026
...


- सोने में 749 रुपये की गिरावट, चांदी भी 1,25 रुपए फिसली नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने और चांदी के भाव शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। मल्टी कमो‎‎डिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून वायदा कॉन्ट्रैक्ट 749 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,53,434 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह 803 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,631 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,52,740 रुपये का उच्च और 1,52,561 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोना 1,80,779 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट 1,253 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,515 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछले सत्र में यह 2,43,768 रुपये पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 1,168 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,600 रुपये पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान चांदी ने 2,42,695 रुपये का उच्च और 2,42,067 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर तक जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 4,790.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले 4,818 डॉलर के बंद भाव से नीचे था। खबर लिखे जाने के समय यह 42.40 डॉलर गिरकर 4,775.60 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 75.50 डॉलर पर खुली और 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 75.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों में कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी के दामों पर दबाव बना हुआ है। सतीश मोरे/10अप्रेल ---