इन्दौर (ईएमएस) अज्ञात कारणों के चलते एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, समय रहते परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे आईसीयू में रखा गया है फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई गंभीर है। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के फर्स्ट बटालियन में रहने वाली महिला आरक्षक रूचि पति पंकज को परिजनों ने कल रात फंदे पर लटके देखा तो उसे तुरंत नीचे उतारकर तुरंत गोकुलदास अस्पताल ले गए जहां से रात ग्यारह बजे उन्हें सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बयान देने की स्थिति में नहीं होने के चलते महिला आरक्षक के बयान नहीं हो सके। पुलिस के अनुसार आरक्षक रूचि के पति पंकज भी क्राइम ब्रांच में पदस्थ हैं और उन्होंने लव मैरिज की थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस के अनुसार रूचि ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पति पंकज के भी इस मामले में बयान नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आनंद पुरोहित/ 10 अप्रैल 2026