राज्य
10-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियो में घायल हुए युवक के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कस्बा पतला के लोगों ने निवाड़ी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा था। डीसीपी पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियो में घायल हुए युवक के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कस्बा पतला के लोगों ने निवाड़ी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा था। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। एसीपी मोदीनगर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। रालोद नेताओं ने भी पुलिस कमिशनर से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। डीसीपी ग्रामीण ने दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। कस्बा पतला निवासी सुभाष चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार नगर पंचायत में आउटसोर्सिग कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि गत सात अप्रैल की रात को अमित कुमार अपने तीन साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच वहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस व युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस अमित को हिरासत में लेकर निवाड़ी थाने ले आई। इसके बाद अमित कुमार का मेडिकल कराने के लिए उसे पुलिस गाड़ी में मुरादनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/अप्रैल /2026