खेल
10-Apr-2026


ब्रागा और रियल बेटिस में मुकाबला बराबरी पर रहा फ्रीबर्ग इम ब्रेइसगाऊ (ईएमएस)। जर्मनी में खेले जा रहे यूईएफए यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए एससी फ्रीबर्ग ने सेल्टा विगो को 3-0 से पराजित किया। इस मैच में घरेलू टीम ने शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल कर ली। फ्रीबर्ग ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 10वें मिनट में में ही एक गोल दाग दिया। पहला गोल करने के बाद भी फ्रीबर्ग ने लगातार हमले जारी रखे। 32वें मिनट में निकोलस बेस्टे ने एक और गोल कर फ्रीबर्ग की बढ़त को बढ़ा दिया। दूसरे हाफ में भी मैच में फ्रीबर्ग ही छायी रही। वहीं सेल्टा विगो ने कुछ बदलाव किये पर वह गोल करने में सफल नहीं हुई। 70वें मिनट में बोर्जा इग्लेसियस ने गोल का प्रयास किया पर सफल नहीं हुई। फ्रीबर्ग की ओर से तीसरा गोल मैथियास गिंटर ने कर अपनी टीम की बढ़त 3-0 पहुंचा दी। इसके बाद दोनों टीमों ने प्रयास किये पर कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। वहीं ब्रागा और रियल बेटिस के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इस मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत में ब्रागा ने आक्रामक अंदाज अपनाया और इसका लाभ उन्हें जल्दी ही मिल गया। डिएगो रोड्रिग्स के कॉर्नर पर फ्लोरियन ग्रिलिट्श ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद दूसरे हाफ में ब्रागा के जीन-बैप्टिस्ट गोर्बी के फाउल के कारण बेटिस को पेनल्टी मिली। कुचो हर्नांडेज ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए एक गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।इसके बाद दोनों टीमों ने प्रयास किए पर कोई भी गोल नहीं कर पायी। ईएमएस 10अप्रैल 2026