खेल
10-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस पारी को देकर वह हैरान हैं। मुकुल की इस पारी से सुपर जाएंट्स ने केकेआर को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया है। मुकुल ने इस मैच में 27 गेंदों पर 54 रन बनाये। वहीं जब ऋषभ से मुकुल चौधरी की पारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नेट्स में जब ऐसे खिलाड़ियों को खेलता देखते हैं तो समझ आ जाता है कि उसमें कुछ खास है, मगर जब ऐसे खिलाड़ी मैदान पर अपना प्रदर्शन करते हैं तो पता चलता है कि उनमें कुछ विशेष है। ऋषभ ने कहा कि मेरे पास उनकी पारी के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने जिस प्रकार से लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया वह भी काफी अलग था। वहीं आयुष बाडोनी की पारी को लेकर का कि पहले दो मैचों में वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाया पर इस बार कठिन हालातों में उसने अच्छा प्रदर्शन किया। ब हम बडोनी की बात करते हैं, तो हम उससे दबाव के क्षणों में बेहतर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। और आज उसने सचमुच कमाल की भूमिका निभाई। ईएमएस 10 अप्रैल 2026