क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति महिला मंडल के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती व महिला शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले जी का 199 वी जयंती डॉ. आम्बेडकर चौक हाईकोट के पास मनाई जाएगी। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने 10वी एवं 12वी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं जे.ई.ई., नीट, आई.आई.टी., सी.ए. में चयनित छात्र एवं छात्राओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वाले प्रतिभागियों, बौद्ध समाज में अच्छे काम करने पर उपासक एवं उपासिकाओं को भी शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष यादवराव मेश्राम, संयोजक जे.पी. नव्हेट, दीपक मेश्राम, धर्मशील चाटे, दीपक वानखेडे, सिद्धार्थ उरकुडे, वीरेन्द्र बौद्ध, विजय धाबर्डे, चन्द्रकला ढोके, रेखा वालके, सुनीता शेन्डे, मीना खापर्डे, अनिता जनबन्धु, देवेन्द्र मडके, वीरेन्द्र बौद्ध आदि ने उपस्थिति की अपील की हैं। सुनील साहू / मोनिका / 10 अप्रैल 2026