क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


-प्रशिक्षण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में हो रहा है आयोजित - प्रगणकों और पर्यवेक्षको द्वारा बड़े उत्साह के साथ भाग लिया शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के चार्ज अधिकारी इशांक धाकड़ द्वारा आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर आज से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें प्रगणकों और पर्यवेक्षको द्वारा बड़े उत्साह के साथ भाग लिया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी जिला शिवपुरी के दिशा-निर्देशन में आयोजित यह प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। पयह प्रशिक्षण को सुचारू रूप से चलाने के लिए विद्यालय के तीन अलग-अलग कक्षों में व्यवस्था की गई है। बैच संरचना प्रतिदिन 45-45 व्यक्तियों के 3 बैच प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षक प्रत्येक कक्ष में 2 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रगणक और पर्यवेक्षक को जनगणना के बारीकियों और डिजिटल डेटा एंट्री के बारे में सिखाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में लंबी अवधि के प्रशिक्षण को देखते हुए प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों के लिए चाय, नाश्ता और भोजन की समुचित व्यवस्था स्थल पर ही की गई है। कुल 12 बैचों को प्रशिक्षित किया जाना है, जिसके लिए विभाग ने 3-3 दिनों के चार चरणों में कार्यक्रम निर्धारित किया है: इसके चरण प्रथम चरण 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 प्रात: 10:00 - सायं 06:00, द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 प्रात: 10:00 - सायं 06:00, तृतीय चरण 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 प्रात: 10:00 - सायं 06:00, चतुर्थ चरण 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 प्रात: 10:00 - सायं 06:00 तक रहेगा। चार्ज अधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के सटीक आंकड़ों के संकलन के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का दक्ष होना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल तक चलने वाले पहले चरण में फील्ड पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर विशेष चर्चा की जा रही है। 25 अप्रैल तक नगर पालिका क्षेत्र के सभी संबंधित कर्मचारियों को पूर्णत: प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। रंजीत गुप्ता/ईएमएस/10/04/2026