- नगर परिषद आलमपुर, दबोह एवं मिहोना में शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई आयोजित भिंड ( ईएमएस ) | नगर परिषद आलमपुर ,दबोह एवं मिहोना में शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर विस्तार से चर्चा कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी से सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री सोनिका शर्मा, इंजीनियर योगेन्द्र सिंह, तथा संविदाकार की ओर से अमित राठौर एवं दीपक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर परिषद के इंजीनियर एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। गौरतलब है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा आलमपुर, दबोह एवं मिहोना नगरों में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया गया है।