दतिया ( ईएमएस ) पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर में शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय एक किसान का शव घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान जगदीश जाटव पुत्र गणपत जाटव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जगदीश जाटव प्रतिदिन की तरह घर पर ही थे। सुबह उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पंडोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। मृतक के छोटे बेटे जयपाल जाटव ने आरोप लगाया कि उनके पिता को जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |