--सदर विधायक अंजुला माहौर का स्वागत करते आयोजक हाथरस (ईएमएस)। रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव संस्थान की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव है तथा छात्राओं को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।इस दौरान महाविद्यालय की पत्रिका ‘अभिव्यंजना’ के नए अंक का विमोचन किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बेटी शिक्षा पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित नाटक, सामूहिक नृत्य, रामायण पर नृत्य नाटिका और ‘चीफ की दावत’ कहानी का मंचन शामिल रहा। काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों सहित विभिन्न गतिविधियों में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथि, शिक्षक, छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 10 अप्रैल 2026