--जाँच करने पहुंची टीम हाथरस (ईएमएस)। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।रमनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चों को परोसे जा रहे कढ़ी, गेहूं की रोटी और चावल के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। मौके पर मौजूद करीब 60 छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।इसके अलावा शहर के कंपोजिट विद्यालय जागेश्वर में परोसे जा रहे भोजन का भी नमूना लिया गया। यहां लगभग 70 बच्चों को मिलावट की पहचान और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोंड भी टीम में शामिल रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 10 अप्रैल 2026