भोपाल(ईएमएस) । दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाय़े जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करने हेतु श्री संजय कुमार पुलिस आयुक्त महोदय भोपाल, श्री अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का.व्य.) भोपाल के निर्देश प्राप्त हुये जिसके पालन मे श्री अखिल पटेल पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल, श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल एवं श्री उमेश तिवारी सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज संभाग भोपाल के मार्गदर्शन मे थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं संधारण करने वाले व्यक्तियो की सूचना एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित किया गया । दिनांक 09.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि इन्द्रा नगर मल्टी के पीछे 01 व्यक्ति गांजा सफेद प्लास्टिक के थैले मे लेकर कुर्सी मे बैठा जो ग्राहक का इंतजार कर रहा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल रवाना किया गया जहां पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़कर अभिरक्षा मे लिया गया जिसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम पूनम भालसे पिता श्री केसरी लाल भालसे उम्र 36 साल निवासी मल्टी नंबर 07 एफ-3 इन्द्रानगर शाहपुरा भोपाल का बताया जिसे सूचना के अनुसार गवाहो के समक्ष संदेही का तस्दीकी पंचनामा तैयार किया गया । आरोपी के कब्जे से 775 ग्राम गांजा बरामद किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया एवं विधिनुसार समस्त कार्यवाही उपरांत आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को नोटिस तामिल कराया गया एवं जप्त शुदा शीलबंद माल को थाने लाकर सुरक्षार्थ जमा किया जाकर अपराध क्र 145/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध आरोपी पूनम भालसे पिता श्री केसरी लाल भालसे उम्र 36 साल निवासी मल्टी नंबर 07 एफ-3 इन्द्रानगर शाहपुरा भोपाल के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाय़े जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे की गई जिसमे थाना प्रभारी निरी संतोष सिंह मरकाम, उनि रमेश शर्मा, प्रआर सुरेन्द्र सिंह, प्रआर राजेश सिंह, आर बाबूलाल जाटव, आर भानु गुर्जर, मआर अरूधंती की सराहनीय भूमिका रही । जुनेद/10 अप्रैल2026