- पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप भोपाल (ईएमएस) । हबीबगंज थाना अंतर्गत गुरुवार की रात को एडवोकेट सिकंदर सिंह राजपूत हबीबगंज के घर की रसोई नाम के होटल में खाना खाने पहुंचे थे। जहां उन्हें सब्जी परोसी गई, जो बासी लग रही थी। इसके विरोध में शाम को वकीलों ने थाने का घेराव कर दिया। एक एडवोकेट पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में यह घेराव किया गया है। जब इसकी शिकायत एडवोकेट की ओर से होटल मैनेजमेंट से की गई। उन्होंने सब्जी खराब होने की बात मानने से इनकार किया इस बात पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी बात पर होटल स्टॉफ ने वकील के साथ मारपीट की। शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने आवेदन लेकर थाने से चलता कर दिया। शुक्रवार की दोपहर को पता लगा कि उल्टा वकील के खिलाफ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। जबकि वकील का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ थाने में बदसलूकी की थी। जिसका विरोध करने पर एक पक्षीय कार्रवाई की गई। सिकंदर सिंह राजपूत ने बताया कि 11 नंबर पर भोजन लेने के लिए घर की रसोई नामक भोजनालय गए थे। वहां जब खाना लिया गया तो उसे अधिवक्ता मित्र ने सब्जी चेक की तो उसमें से बदबू आ रही थी। खराब सब्जी की शिकायत संचालक की ओर कहा कि मुझे यह सब्जी खाना नहीं चाहिए आप इसको वापस करके मेरा पैसे वापस दे दो। होटल संचालक ने खाना वापस करने से मना करते हुए कहा हम खाना वापस नहीं करेंगे। तुम्हें जो करना है कर लो...तब मैने बताया कि मैं अधिवक्ता भी हूं। इस बात से बहुत चिढ़ गया और अभद्रता शुरू कर दी। वकालत के पेशे को लेकर भला बुरा कहा जिसकी वीडियो भी है,ऐसा कहते हुए वह टोटल के संचालक ने फोन लगाकर पास की उसकी अन्य होटल से गुंडे कर्मचारी बुलवाकर मेरे साथ मारपीट की गई। जुनेद/10 अप्रैल2026