राज्य
10-Apr-2026


सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ देहरादून (ईएमएस)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के अवसर पर सोसायटी उत्तराखण्ड ने के एस अरोड़ा का स्वागत एवं सम्मान एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज राजधानी के एक होटल में एक भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद व गोपनीयता की शपथ ली गई। इस अवसर पर सहारनपुर मुख्यालय से पधारे राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरुण सूरी, कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल चुग ने मनोनयन पर बधाई और स्वागत कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान दीप प्रज्जवलन सहारनपुर मुख्यालय से आए सभी अतिथियों नव निर्वाचित अध्यक्ष एल आर कोठियाल, केके ओबरॉय, डॉ. पीडी जुयाल, अतुल चुग, अतुल जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर हंसा ग्रुप सोसायटी के कलाकारों ने इंदु ममगांई के नेतृत्व में ईश वंदना खोली का गणेशा एवं लोक नृत्य प्रस्तुति की गई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को के एल अरोड़ा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम किया गया। एल आर कोठियाल के सोसायटी उत्तराखण्ड का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सभी सदस्यों ने स्वागत किया गया। प्रदेश महासचिव एसपी गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओपी अत्री,ं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष साँस्कृतिक समिति ज्ञान प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. अनूप सिंह नेगी, राम कुमार अग्रवाल सचिव एके पेटवाल, एच एस रजवार, केसी रमोला, हरीश रवि, सह सचिव जगदीप नागपाल,रमेश फुटेला, चेयरमैन सदस्यता समिति अविनाश मनचंदा, चेयरमेन संगठन एवं प्रचार प्रसार समिति जितेन्द्र डंडोना, मीडिया प्रभारी रवि चतुर्वेदी, संचालन समिति केके ओबरॉय, डा. पीडी जुयाल एवं डॉ. अतुल जोशी मनोनीत किए गए। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 अप्रैल 2026