राज्य
10-Apr-2026


सब जूनियर ब्वाॅयज फुटबाॅल टूर्नामेंट देहरादून (ईएमएस)। रोचक मुकाबले में शिवालिक सदन ने मोनाल सदन की टीम को 1-0 गोल से पराजित करते हुए इंटर हाउस सब जूनियर ब्वाॅयज फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेले गए सब जूनियर ब्वाॅयज फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शिवालिक सदन एवं मोनाल सदन की टीम के बीच खेला गया। मैच के शुरूआती दौर से ही दोनों ओर के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर हावी होते हुए गोल दागने शुरू किये लेकिन गोलकीपर की चतुराई से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। मैच में लगातार एक दूसरे पर गोल करने के लिए खिलाड़ी आक्रमण करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मैच में शिवालिक सदन की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार पास पर एक गोल विपक्षी टीम पर दाग दिया और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच को बराबरी पर लाने के लिए मोनाल की टीम के खिलाड़ी संघर्ष करते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई और मैच 1-0 से शिवालिक सदन ने जीतकर खिताब पर कब्जा किया। इससे पूर्व शिवालिक, मंदाकिनी, मोनाल और सागवान, चारों हाउसों की टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह परमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और आरिकेत सिंह नेगी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेता एवं उप विजेता टीमों को स्कूल की काउंसलर चारू चैधरी एवं प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चैधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चैधरी, सारिका जैन, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 अप्रैल 2026