देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने आज उत्तरकाशी में चल रहे आंगनवाड़ी और इंजीनियर्स महासंघ के धरना प्रदर्शन स्थल पर जाकर समर्थन दिया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जो मानदेय उनको दिया जा रहा है वह बहुत ही कम है। रावत ने कहा है कि उत्तराखंड में लागू न्यूनतम मानदेय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार कर्मचारियों के हितों और उनके अधिकार सुरक्षित रखने में नाकाम है। उन्होंने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में विकास की यदि कोई धुरी है तो वह है अभियंता है और उनकी नाराजगी और हड़तालों से प्रदेश में विकास अवरुद्ध हो रहा है सरकार को चाहिए था कि वह कर्मचारी की जायज मांगों को प्रदेश निस्तारण करने के लिए एक ठोस निर्णय लेती। उन्होंने कहा कि सरकार को माफिया तंत्र की चिंता है किंतु एक स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार के पास कोई नीति और दूरदर्शिता नहीं हैस उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार इसलिए बननी भी आवश्यक है की हम राष्ट्रीय दलों की सरकारों से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं रख सकते वह हमारे हितों को कुचलना का काम करते हैं। इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 अप्रैल 2026