राज्य
10-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। गोर्खाली सुधार सभा द्वारा युवाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए निःशुल्क सिलाई कढाई प्रशिक्षण संचालित किया जाता है और प्रशिक्षण समापन पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाते है ताकि वह अपने उज्जवल भविष्य के उन्नति पथ पर अग्रसर हों सके। इस अवसर पर इन प्रशिक्षणों के फलस्वरूप अबतक सैकड़ों युवा, युवतियां और महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कम्प्यूटर एवं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र के इन प्रशिक्षुओं को त्रैमासिक बैसिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिसमें पायल रावत, मनीषा, हीरा राना, धनपति देवी, काजल थापा, कलावती देवी, रूपा लामा, पल्लवी थापा, प्रिंस कुमार, प्रज्वल्ल थापा, समीर कुमार, तान्या थापा, इंद्रजीत पण्डित, दीक्षा भारती, इच्छा कुमारी,गौरी शर्मा, विनीता यादव, पंकज, सार्थक श्रीवास्तव, पिंकी नेगी, मनीषा तिवारी, रोहन कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कम्प्यूटर प्रशिक्षिका सुनीता सैनी एवं सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षिका अनिता सोनी की प्रशिक्षण कार्य कुशलता की सराहना भी की। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, सचिव मधुसूदन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह एवं नए सत्र के प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 अप्रैल 2026