सागर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के सागर शहर में 11 अप्रैल का दिन एक ऐतिहासिक अवसर बनने जा रहा है। इस दिन संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं सेन चौराहे का नामकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सर्वसेन समाज संगठन के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जो सेन समाज के लिए एक गर्व का विषय है। सर्वसेन समाज संगठन के संभागीय मीडिया प्रभारी सतीष सेन जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल, शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से होगा। प्रतिमा की पूजा-अर्चना और अभिषेक के बाद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।मुख्य अतिथियों की उपस्थिति मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं सागर प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर सागर शहर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी सागर शहर विधायक शैलेंद्र जैन सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी पूर्व सांसद राज बहादुर सिंह पूर्व नगर निगम महापौर अभय दरे अन्य भाजपा नेता कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वसेन समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरेलाल सेन एवं सागर शहर के शरद राजा सेन द्वारा की जाएगी।आयोजन समिति कार्यक्रम संयोजक श्री गणेश सेन, वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण कुमार सेन, युवा प्रदेश महामंत्री मयंक सेन एवं सागर शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राजू सेन कमलेश सेन संतोष सेन प्रकाश सेन अनिल सेन भरत सेन भारत श्रीवास महेंद्र सेन रामदयाल सेन दीपक सेन ओमप्रकाश सेन अभिषेक सेन समेत अन्य सागर शहर सेन समाज इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देंगे।यह आयोजन सागर शहर के वृंदावन वार्ड गोपालगंज में स्थित एमएलबी स्कूल के सामने किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी सेन बंधु इसमें सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएंगे। निखिल सोधिया/ईएमएस/10/04/2026