10-Apr-2026
...


- जिला अध्यक्ष ने खुद उठाई झाड़ू ग्वालियर ( ईएमएस ) । शहर में आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम के बाद स्वच्छता सुनिश्चित करने को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। शहर में कांग्रेस के किसी भी संगठन, किसी भी स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद आयोजकों द्वारा सफाई सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस का उद्देश्य जनता की सेवा करना है, उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा देना नहीं।” इसी उद्देश्य को व्यवहार में उतारते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण 9 अप्रैल को देखने को मिला, जब एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर आयोजित रन फॉर ड्रग फ्री मप्र मैराथन के समापन के बाद कार्यक्रम स्थल पर फैली गंदगी को स्वयं नेतृत्व ने साफ किया। मैराथन के पश्चात सड़क पर प्रतिभागियों द्वारा फेंके गए केले के छिलके, पानी के गिलास एवं अन्य कचरे को जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साफ किया।