क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा अंचल के डीडीएम मार्ग में स्थित साईं पैलेस के समीप नाले में मुड़ापार क्षेत्र का एक बाइक सवार युवक जिसका नाम ओम प्रकाश बताया जा रहा हैं, जा गिरा। इस हादसे में युवक को हल्की चोटें आई है। नाले को देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की उस खुले नाला की लंबे समय से सफाई नहीं हुई हैं। युवक के गिरने के बाद लोगो ने रस्से से निकलने का प्रयास किया, लेकिन नाला इतना गहरा और दलदल से भरा हुआ है कि उसे कई लोग मिलकर भी युवक को नहीं निकाल पाए। बाद में सीढ़ी के द्वारा युवक को बाहर निकाला गया। जब सीढ़ी को नाले में डाला गया, तो सीढ़ी का आधा हिस्सा नाले के दलदल में धंस गया था। नगर पालिका निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सफाई को लेकर नंबर वन की दौड़ में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन उनके अधीनस्थ अधिकारी और ठेकेदार उनकी इस मांश पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में सफाई ठेकेदार को ठेका दिया गया है, लेकिन ठेकेदार अपना काम इमानदारी से करने की बजाय खाना पूर्ति कर निगम के पैसों का बन्दरबाँट करने में लगे हुए हैं। अगर कोई बच्चा गिर जाए तो बचना मुश्किल हो जाएगा। बताया जा रहा हैं की नगर पालिका निगम ने डीडीएम मार्ग में काफी चौड़ा और गहरा नाला बनाया है, जिससे पानी आसानी से निकल जाए लेकिन करोड़ों रुपए की लागत से बने इस नाले का औचित्य तभी खत्म हो जाता है जब उसमें इतना दलदल भरा हो, की सीढ़ी का आधा हिस्सा डूब जाए। सहज अंदाजा लगाया जा सकता हैं की कितने महीनो से उसे नाले की सफाई नहीं हुई है। - 11 अप्रैल / मित्तल