क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक मामूली पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने आपा खो दिया और भाभी पर कई वार कर दिए। महिला पर सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान आसपास के लोग सहमे रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति, जो रेलवे में कार्यरत बताए जा रहे हैं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। - नंदिनी परसाई/11 अप्रैल 2026