क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आत्महत्या के एक सनसनीखेज मामले में महिला ने उस समय फांसी लगाकर जान दे दी जब मामूली कहासुनी के बाद उसका पति उसकी बेटी को लेकर कुछ देर के लिए बाहर घूमने चला गया। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है और मृतका का नाम अनुष्का पति विशाल उम्र छब्बीस साल निवासी गौरीनगर है। विशाल मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करता है। वहीं अनुष्का का मायका कानपुर में है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच कार्रवाई शुरू की तो प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर पूछताछ में पति विशाल ने पुलिस को बताया कि कहासुनी के बाद वह अपनी बेटी को लेकर कुछ देर के लिए बाहर चला गया था। जब वह वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला ताज उसने झांककर देखा तो अनुष्का फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। सुन आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोला और उसे तुरंत एम वायरल अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आनंद पुरोहित/ 11 अप्रैल 2026