क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


- उमंग महिला ग्रुप की सराहनीय पहल इन्दौर (ईएमएस) भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए मानवीय और अनुकरणीय पहल उमंग महिला ग्रुप की ओर से की गई जिसके तहत ग्रुप की महिलाओं ने मिलकर पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था हेतु अभियान चलाकर करीब 50 मिट्टी के सकोरे वितरित किए और पक्षियों के भोजन के लिए ज्वार के दाने भी बांट गार्डन में अलग-अलग स्थानों पर पानी से भरे सकोरे रखे गए, जिससे गर्मी में प्यासे पक्षियों को राहत मिल सके। ग्रुप एडमिन अनामिका अग्रवाल के अनुसार बढ़ती गर्मी और घटती हरियाली के कारण कई पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में छोटे-छोटे प्रयास करके उन्हें बचाया जा सकता है, ताकि उन्हें पानी और भोजन के लिए भटकना न पड़े जिसके चलते ही यह पहल की गई है इस दौरान ग्रुप की महिलाओं ने एक-दूसरे को सकोरे उपहार में भी दिए। आनंद पुरोहित/ 11 अप्रैल 2026