ब्यावरा(ईएमएस)l अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग संयुक्त महासंघ मध्यप्रदेश के संकल्प अंतर्गत द्वितीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल, सोमवार को ब्यावरा तहसील के ग्राम भाटपुरा सोंधिया में आयोजित किया जा रहा है l उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष डॉ कन्हैयालाल भारतीय ने बताया कि हमारे संघ द्वारा लगातार दूसरे वर्ष निःशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है l इसके पूर्व गत वर्ष भी संघ द्वारा लोधीपुरा जोड़ ब्यावरा में निःशुल्क विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें सभी जाति वर्ग के 100 से अधिक जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया था l इस वर्ष भी आयोजन समिति द्वारा 151जोड़ो का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी तैयारी जारी है l जिलाध्यक्ष डॉ भारतीय ने बताया कि यह विवाह सम्मेलन पूर्णतः निःशुल्क है और इसमें कोई जाति बंधन नही है, सभी जाति वर्ग के जोड़े इस विवाह सम्मेलन में शामिल हो सकते है l विवाह सम्मेलन में पंजीयन हेतु वर वधु के अभिभावक का मूलनिवासी, परिवार की समग्र आईडी, वर वधु का आधार कार्ड, 4-4 पासपोर्ट साइज फोटो व आयु सत्यापन हेतु स्कूल प्रमाण पत्र (टीसी) अथवा जन्मदिन अंकित वाली अंकसूची जैसे दस्तावेज मान्य होंगे l निःशुल्क विवाह सम्मेलन में पंजीयन करवाने के लिए वर वधु के अभिभावक सुठालिया रोड़ स्थित कृष्णा जनरल स्टोर व कृष्णा क्लिनिक पर उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते है l अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9479906820- 6263670383 पर भी संपर्क किया जा सकता है ल - निखिल /ब्यावरा/11/4/2026