जबलपुर, (ईएमएस)। केंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने भेापाल में मुख्यमंत्री से भेंटकर डुमना एयरपोर्ट फोरलेन रोड के 4 किलोमीटर निर्माणकार्य में रक्षा विभाग की भूमि पर काम रुका हुआ है| रक्षा विभाग सैद्धांतिक मंजूरी देने के लिए सहमत है लेकिन भूमि के बदले भूमि राजस्व विभाग के स्तर पर लंबित है| इसे शीघ्र प्रक्रिया में लाकर पूर्ण कराने का आग्रह मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से की है ताकि रक्षा विभाग से भूमि शीघ्र प्राप्त की जा सके| इस अवसर पर पूर्व पार्षद नंद कुमार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी मौजूद रहे| सुनील साहू / मोनिका / 11 अप्रैल 2026