11-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार बालको प्रबंधन द्वारा निर्मित कराई जा बाउंड्री वाल को अवैध बताते हुए नगर निगम कोरबा ने सख्त रूख अपनाया है। लगभग 3 किलोमीटर लंबी बाउंड्री को तोड़ने का आदेश बालको प्रबंधन को दिया गया है। कहा गया हैं की यदि बालको इसे स्वयं नहीं तोड़ता तो नगर निगम इस बाउंड्री वालों को ढहा देगा। जानकारी के अनुसार बालको प्रबंधन द्वारा टाउनशिप से लगी हुई जमीन पर बाउंड्री वालों का निर्माण कराया जा रहा है इस बाउंड्री वॉल से पास के ग्राम दोन्दरों, बेला सहित अन्य कई ग्रामो का टाउनशिप से संपर्क समाप्त हो जाएगा, इसलिए इसका विरोध किया गया। किंतु इस विरोध को नजर अंदाज कर बालको प्रबंधन द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य जारी रखा गया। बताया जा रहा हैं की लगभग तीन किलोमीटर लंबी बाउंड्री के निर्माण कार्य मामले में कोई अनुमति नगर निगम कोरबा से नहीं ली गई है। इसकी जानकारी मिलने पर नगर निगम द्वारा बालकों प्रबंधन को नोटिस देकर कहा गया है कि तीन दिन के भीतर बाउंड्री वॉल रूपी अवैध कब्जा हटा लिया जाए। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा है कि यदि बाउंड्री को बालकों ने स्वयं नहीं हटाया तो निगम इसे तोड़ देगा। जिसके एवज में बालकों को हर्जाना भी जमा करना पड़ेगा। इस मामले में बालको प्रबंधन का पक्ष लेने के लिए जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व निभा रहे विजय वाजपेई से संपर्क का प्रयास विफल रहा। उल्लेखनीय हैं की बालको और निगम के मध्य काफी दिनों से तनातनी चल रही है। 32.69 करोड़ बकाया टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम द्वारा 12 फरवरी 2025 को नोटिस दिया गया है, लेकिन पूर्व की भांति बालको प्रबंधन एक बार फिर न्यायालय की शरण में चला गया है।