11-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय चिमन बाग मैदान पर महापौर पुष्पमित्र भार्गव के मुख्य आतिथ्य, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया के विशेष आतिथ्य एवं जिला खेल अधिकारी रीना चौहान के अध्यक्षता में 31वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 20 जिलों के बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों के 450 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। इस अवसर पर प्रतियोगिता का स्वागत प्रतिवेदन एवं जानकारी मध्यप्रदेश बेसबॉल संगठन के महासचिव महेश जोशी ने दी तथा अतिथि स्वागत अविनाश शास्त्री, सुनील बिरानी, विश्वास खेर, सुरेंद्र सिंह सिद्ध, अक्षय मिश्रा, किशन पुरोहित, तिलक दवे, सचिन कस्तूरे, चेतन तिवारी, अक्षत पटेल द्वारा किया गया। मैचों में बालक वर्ग में इंदौर जिले ने रीवा जिले को 8-6, ग्वालियर जिले ने छतरपुर जिले को 7-6, जबलपुर जिले ने देवास जिले को 10-0 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में ग्वालियर जिले में इंदौर कॉरपोरेशन को 8-2 से हराया। कार्यक्रम का संचालन महेश जोशी मोनी ने किया आभार गिरीश उपाध्याय ने माना। आनंद पुरोहित/ 11 अप्रैल 2026