प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के तत्वावधान में दून ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए सूखे नशे के खिलाफ दूनवासियों ने जन जागरूकता अभियान के तहत गांधी पार्क में आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर आज जनजागरण अभियान में सभी मातृशक्ति के साथ सभी वरिष्ठजन और युवाशक्ति ने सहभागिता की। वरिष्ठ सलाहकार अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी एवं प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के साथ सुलोचना भट्ट ने कहा कि वर्तमान में हर गली कूचों से लेकर शिक्षण संस्थाओं के आसपास व शहरों में बढ़ते नशे के चलते तमाम युवक युवतियां और घर बर्बादी की ओर जाते जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि समाज और शासन प्रशासन को इसे जड़ से मिटाने के लियघ् कड़ा अभियान चलाना पड़ेगा ताकि हमारा प्रदेश उड़ता पंजाब ना बन पायें। सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन मेहन्दीरत्ता एवं केशव उनियाल के साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के साथ गृह विभाग को मिलकर एक टास्कफोर्स बनानी होंगी जिस प्रकार एसटीएफ और एनआईए क्रिमिनल और आतंकवादियों को ढूंढ़ निकालती हैं या केन्द्र की पहल पर नक्सलियों को लगभग समाप्ति की और हैं। उन्होंने कहा कि ठीक उसी प्रकार प्रदेश की टास्कफोर्स को गली कूचों से लेकर पुलों व नदियों के नीचे व किनारे दबिश मारकर पकड़ना होगा साथ ही सभी संस्थाओं के नजदीक बारीकी से नजर बनाकर रखनी होंगी ताकि हमारी पीढ़ी गर्त में जाने से बच सकें। राधा तिवारी के साथ अरुणा थपलियाल व गीता नेगी ने कहा कघ् िहमको भी अपने परिवार व बच्चों के साथ समय देना व बिताना होगा साथ ही अपने नाते रिश्तेदारी में बराबर बच्चों के साथ आना जाना रखना होगा ताकि हमारी पीढ़ी भावनात्मक सम्बन्धों के साथ साथ उनके ऊपर समाज के प्रति एक समन्वय भी बन सकें और गलत संगत में जाने से बच सकेंगा। इस अवसर पर अनेक आंदोलनकारी व दूनवासी मौजूद रहें। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/11 अप्रैल 2026