खेल
13-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में अपनी 19 रनों की पारी के दौरान ही एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ ही वह आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले मुंबई इंडियंस के पहले बल्लेबाज बने हैं। रोहित ने जैसे ही आरसीबी के खिलाफ अपने 6 रन पूरे किये। उसी के साथ ही उनके 6000 रन परे हो गये। रोहित ने जैकब डफी की गेंद पर छक्का लगाकर ये आंकड़ा हासिल किया। रोहित साल 2011 मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उसके बाद से ही वह इस टीम से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार ने 116 मैचों में 3776 रन बनाए हैं। उनके बाद कीरोन पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस की ओर से 189 आईपीएल मैचों में 3412 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित से आगे विराट कोहली हैं। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के लिए 271 आईपीएल मैचों में कुल 8840 रन बनाए हैं। ईएमएस 13 अप्रैल 2026