राष्ट्रीय
13-Apr-2026
...


कोलकाता (ईएमएस)। सुभाष चंद्र बोस के पोते और पूर्व बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल हो गए। बोस ने राज्य मंत्री ब्रात्य बसु और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र कुमार ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि बीजेपी बांटने वाली राजनीति कर सांप्रदायिक नफरत फैलाती है। अब हमें भारत को बचाने और बांटने वाली राजनीति का विरोध करने के लिए लड़ना होगा। चंद्र बोस 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे और इस साल भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए। बाद में उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कोलकाता दक्षिण से लड़ा लेकिन उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा। 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। आशीष दुबे / 13 अप्रैल 2026