क्षेत्रीय
13-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे बाल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस आयोजन में बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर केन्द्रित व्याख्यान होंगे। साथ ही हितग्राहियों को सम्मानित किया जायेगा। यह आयोजन वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष गाम सभाओं का आयोजन होगा। साथ ही सम्पूर्ण जिले में जगह-जगह बाबा साहब पर केन्द्रित कार्यक्रम होंगे।