मुम्बई (ईएमएस)। मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसबी) के बीच में मुंबई के डगआउट में बैठे बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को देखकर प्रशंसकों को एक दशक पहले का वो रोमांचक मुकाबला याद आ गया, जब पोलार्ड मुंह पर टेप लगाकर मैदान पर उतरे थे। पोलार्ड ने तब अपने मुंह पर टेप अंपायर के टोकने पर विरोध जताते हुए लगा दिया था। साल 2015 में हुए इस मुकाबले में पोलार्ड की हरकतों से आरसीब के हाथ आई जीत फिसल गयी थी। तक बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाये थे। ऐेसे में आरसीबी को जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य मिला था। मुम्बई जानती थी कि क्रिस गेल के रहते ये लक्ष्य बचाना संभव नहीं है। ऐसे में मुंबई को पता था कि गेल को रोकना है तो उनकी एकाग्रता तोड़नी होगी। ऐसे में मिड-ऑन पर फील्डिंग कर रहे पोलार्ड लगातार कुछ न कुछ बोलते रहे। यहां तक कि बहस होने पर पोलार्ड ने गेल का हेलमेट ही पकड़ लिया। तभी ऐसे में अंपायरों ने हस्तक्षेप कर पोलार्ड को कड़ी चेतावनी दी गई।इससे नाराज पोलार्ड ने एक भूरा टेप अपने मुंह पर लगा लिया। साथी खिलाड़ी से बात करते समय वह टेप हटाते थे और फिर वो दोबारा लगा लेते थे। पोलार्ड की इस अजीब हरकत से सभी हंसने लगे पर इस सबसे से गेल की एकाग्रता टूट गयी। इससे वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाये और 24 गेंदों पर केवल 10 रन बना पाए। इससे टीम शुरुआत में ही रन रेट में पिछड़ गयी और अंत में मैच उसके हाथ से निकल गया। इस मैच में पोलार्ड के इस प्रकार टेप लगाकर खेलने के लिए आलोचना भी हुई थी और कहा जा रहा था कि ये क्रिकेट की भावना के विपरीत है। . गिरजा/ईएमएस 14 अप्रैल 2026