राज्य
14-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। परिवहन मंत्री डा पंकज सिंह ने ईवी पॉलिसी 2.0 के ड्राफ्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी सरकार एक स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर राजधानी के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) को अपनाएं और पब्लिक डोमेन में उपलब्ध मसौदा नीति को पढ़कर अपने ज्यादा से ज्यादा सुझाव सरकार से साझा करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली ईवी नीति - 2.0 का मसौदा 30 दिनों तक के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है। इस दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को मसौदे में समाहित किया जाएगा। जिसके बाद बहुत जल्द नीति को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक व्यापक स्तर पर ईवी अपनाने को सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि दिल्ली की जनता का सहयोग और विश्वास मिला तो इस नीति से बेहद कम समय में बड़े और सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। उन्होंने आगे कहा कि नीति के निर्माण में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि आम नागरिकों विशेषकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग को अधिकतम लाभ मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ अप्रैल /2026