राज्य
14-Apr-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज तड़के इलाज के दौरान बेदांत अस्पताल दिल्ली में निधान हो गया है। सुमीत का शव आज अन्तिम संस्कार के लिए हरिद्वार के खडखडी शमशान घाट लाया गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स ने शमशान घाट पहुंच कर अंतिम दर्शन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। स्वर्गीय सुमित जुयाल के परिजनों व अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सेरेमोनियल गार्द द्वारा दी गई शोक सलामी के पश्चात उनका दाह संस्कार किया गया। वर्ष 2007 में पुलिस विभाग का अंग बने स्वर्गीय सुमित जुयाल वर्तमान में अपने परिवार सहित देहरादून रायपुर स्थित अपने आवास में निवास कर रहे थे। (फोटो-22) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/14 अप्रैल 2026