मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर ने सुपर स्टार प्रभास को लीजेंड कहकर उनकी दिल खोलकर तारीफ की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा दोनों तेज हो गई हैं। यह टिप्पणी प्रभास के बढ़ते कद और पैन इंडिया स्टारडम की एक नई पहचान के रूप में देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास के साथ मिलकर धुरंधर 2 देखी और सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन साझा किए। इसी बातचीत के दौरान आदित्य धर ने प्रभास के लिए लीजेंड शब्द का इस्तेमाल किया, जिसने पूरे मामले को एक अलग ही चर्चा में बदल दिया। यह कोई साधारण तारीफ नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे इंडस्ट्री में प्रभास के मजबूत होते प्रभाव और एक ब्रांड के रूप में उनकी पहचान को दर्शाता है। प्रभास ने पिछले कुछ सालों में अपने करियर में कई बड़े बदलाव किए हैं। बाहुबली फ्रेंचाइजी के बाद से, उनकी फिल्मों ने न केवल साउथ बल्कि पूरे भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। उनकी पॉपुलैरिटी का असर अलग-अलग भाषाओं में साफ देखा जा सकता है, जिससे पैन इंडिया सिनेमा का ट्रेंड और मजबूत हुआ है। उनकी फिल्मों की भव्यता और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें एक बड़े दर्शक वर्ग के बीच स्थापित किया है। आदित्य धर जैसे प्रमुख निर्देशकों द्वारा इस तरह की प्रशंसा यह साबित करती है कि प्रभास अब सिर्फ एक क्षेत्रीय स्टार नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के एक बड़े प्रतीक बन चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास कई बड़े और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें स्पिरिट, फौजी, कल्कि 2 और सालार 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, और माना जा रहा है कि आने वाले समय में उनका स्टारडम और भी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। लीजेंड की उपाधि उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और सिनेमा में उनके योगदान को मान्यता देती है। सुदामा/ईएमएस 15 अप्रैल 202615