15-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें उन्हें संबंधित विभिन्न प्रसंगों पर झांकियां भी रहेगी। बापट चौराहे से निकलने वाली इस यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। झांकियों का निर्माण किया जा रहा है। पं संदीप जोशी, राजेश हरदोनिया एवं यात्रा प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, युवा, मातृशक्ति एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में मुख्य संरक्षक रमेश मेंदोला, संयोजक योगेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, अनु बाजपेई, राजू शर्मा, दिलीप दुबे, अनूप शुक्ला, अशोक भट्ट, सुरेश काका, रानू अग्निहोत्री, बृजेश शुक्ला, पवन कुमार त्रिपाठी, मनोज व्यास, कोमल दीक्षित, गोपाल भारद्वाज, अरुण शर्मा मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 15 अप्रैल 2026