मुंबई, (ईएमएस)। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती बुधवार दिनांक 15 अप्रैल को मध्य रेल द्वारा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई में मनाई गई। मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार और सामाजिक न्याय के अग्रदूत को उनकी जयंती पर नमन किया। इस अवसर पर प्रतीक गोस्वामी, अपर महाप्रबंधक, प्रमुख विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं मध्य रेल के कर्मचारियों ने भी भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। संतोष झा-१५ अप्रैल/२०२६/ईएमएस