क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


- हादसे में अब तक 17 मजदूरो की मृत्यु की हुई अधिकृत पुष्टि - 16 अप्रैल घटना स्थल पहुंच जांच करेंगी कमेटी कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के समीपवर्ती सक्ती जिले के सिंघीतराई में स्थापित और संचालित वेदांता थर्मल पावर प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में घटित भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में जांच समिति का गठन किया है। ये कमेटी गुरुवार 16 अप्रैल को जांच के लिए घटना स्थल पहुंचेगी। इस हादसे में कई मजदूरों की मृत्यु और कई मजदूरों के घायल होने की घटना के बाद पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जो मौके पर जाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। # समिति अंतर्गत शामिल सदस्य - जयसिंह अग्रवाल (पूर्व कैबिनेट मंत्री)-संयोजक - नोबेल वर्मा (पूर्व मंत्री)-सदस्य - रामकुमार यादव (विधायक, चन्द्रपुर)-सदस्य - अटल श्रीवास्तव (विधायक, कोटा)-सदस्य - बालेश्वर साहू (विधायक, जैजेपुर)-सदस्य - राघवेन्द्र सिंह (विधायक, अकलतरा)-सदस्य - व्यास कश्यप (विधायक, जांजगीर-चांपा)-सदस्य - शेषराज हरवंश (विधायक, पामगढ़)-सदस्य - रहिम गबेल (अध्यक्ष, डीसीसी सक्ती)-सदस्य - राजेश अग्रवाल (अध्यक्ष, डीसीसी जांजगीर-चांपा)-सदस्य # तत्काल दौरे के निर्देश समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे अविलंब प्रभावित क्षेत्र का दौरा करें, पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति का जायजा लें और अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपें। बताया जा रहा है कि यह समिति हादसे के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। 15 अप्रैल / मित्तल