खेल
15-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका में हल्का बदलाव आया है हालांकि शीर्ष सात टीमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। सीएसके जीत के साथ ही अब आठवें नंबर पर पहुंच गयी है। वहीं हार के कारया केकेआर अंतिम स्थान पर खिसक गयी है। अंक तालिका में सीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स बनी हुई है। वह पांच मैचों में से चार मैचों में जीत हासिल करने में सफल रही है। रॉयल्स अकेली टीम है जिसके 8 अंक हैं। वहीं दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसने चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच का परिणाम नहीं आया। पंजाब के 7 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने पांच में से दो मैच जीते हैं। पांचवें नंबर पर इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स है, जो 4 में से 2 मैच जीती है। छठे स्थान पर गुजरात टाइटन्स है और सातवें पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। दिल्ली, गुजरात और लखनऊ ने 4-4 मैच खेले हैं। 2-2 मैच उनमें से जीते हैं। दो-दो अंक इन टीमों के हैं। वहीं, 8वें स्थान पर अब चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गई है, जिसे केकेआर के खिलाफ मिली जीत का लाभ हुआ है। वहीं मुंबई इंडियंस 9 वें स्थान पर खिसक गई है। मुंबई ने चार में से एक मैच जीता है, जबकि सीएसके ने पांच में से दो मैच जीते हैं। वहीं अंतिम पर केकेआर है, जो पांच में से चार मैच हारी है। अंक तालिक क्रमांक टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक 1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0.889 8 2 पंजाब किंग्स 4 3 0 1 0.720 7 3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 1.148 6 4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0.576 4 5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0.322 4 6 गुजरात टाइटन्स 4 2 2 0 -0.029 4 7 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 -0.427 4 8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 -0.846 4 9 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 -0.772 2 10 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 1 -1.383 1 ईएमएस 15अप्रैल 2026