आरोपियों ने दहशत फैलाने पिस्टल से किया फायर जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना अतंर्गत मंगेला नया मोहल्ला बरा के पेड़ के आगे पुरानी रंजिश पर चार बदमाशों ने मामा भांजे को पकड़ा और फरसा के बट से भांजे पर हमला कर दिया| इस दौरान दोनों मामा भांजे उनकी चंगुल से छुटकर भागे तभी आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर जान से मारने की धमकी दी| माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला नेहरु नगर यादव कालोनी गढ़ा रोड मदनमहल निवासी 28 वर्षीय राहुल पटेल गत रात लगभग 8 बजे अपने मामा विकास कुशवाहा के साथ मंगेला नया मोहल्ला बरा के पेड़ के आगे ट्रैक्टर आने का इंतजार कर रहे थे उसी समय मिलन यादव अपने साथी बब्बू यादव व दो अन्य के साथ आया और उससे ट्रेक्टर में भूसा भरकर घर छोड़ने को कहा, उसने कहा कि 3 हजार रूपये प्रति ट्राली लगेगा इसी बात को लेकर मिलन यादव फ्री में भूसा भरकर छोड़ने के लिये दबाव बनाने लगा और पुरानी रंजिश पर चारों ने मामा भांजे के साथ गाली गलोज करते हुए मारपीट करने लगे| दो अन्य ने उसके मामा को पकड़ लिये और बब्बू यादव ने फरसा मारने के लिए उठाया, उसने धक्का दिया तो फरसा का बट राहुल के सीने में लग गया| दोनों मामा भांजे वहां से अपनी जान बचाकर भागे तो, मिलन यादव ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से पिस्टल से फायर कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से मामा भांजे के हाथ, पैर व माथे में चोटे आ गयी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 118(1), 119(1), 125, 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 04.30