जबलपुर, (ईएमएस)। नागरिक अधिकार मंच और संविधान जागरूकता फोरम के तत्वाधान में हलवाई बादशाह मंदिर के समीप आंबेडकर जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्म अध्यक्षता शेख साहिल ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में देवेश चौधरी ने बहुजन समाज के युवाओं को शिक्षा की हथियार बनाने का आह्वान किया और बताया की यही कार्य डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने किया था। एड. अरविन्द श्रीवास्तव कहा की आज दलितो के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा पर दलित समाज सो रहा है, और उनके अधिकार धीरे धीरे समाप्त किया जा रहे है। कार्यक्रम में मशहूर कबीर गायक डब्बल कबीर ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमे उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से समाज को जागृत करने का प्रयास किया । कार्यक्रम में रामरतन यादव, विवेक अवस्थी, अरविन्द चौधरी, यमेश चौधरी, राजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र चौधरी और बैजनाथ कुशवाहा ने अपने विचार रखे । इस अवसर पर कौशल चौधरी, अन्जलीना सालोमन कृष्णा चौधरी, शुभम चौधरी, विकाश चौधरी, रेशमा कोल, कमला कोल. गायत्री चौधरी, अनीता चौधरी, वृंदा चौधरी, किरण चौधरी, सरिता चौधरी, उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार ने किया । सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 04.51