- 70 हजार कीमत का साढ़े तीन किलो माल जप्त - आदतन अपराधी है दोनो गांजा तस्कर भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 हजार कीमत का साढ़े तीन किलो गांजा जप्त किया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक बाइक सहित गांजा लेकर एमपी नगर जोन-1 स्थित बाहुबली सेल के पास खाली मैदान में खड़े हैं। आरोपी उसे बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतेजाकर कर रहे हैं। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर दोनो को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान तुषार कोरी पिता आनंद कोरी (24) निवासी एकता नगर झुग्गी थाना सुखीसेवनिया और आकाश यादव पिता महेंद्र यादव (25) निवासी शंकर नगर, थाना छोला मंदिर के रुप में हुई। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास रखे सफेद प्लास्टिक के थैलों में गांजा रखा मिला। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए मोबाइल सहित मोटरसायकिल भी जप्त की है। पकड़ाये गये तस्कर तुषार कोरी के खिलाफ थाना सूखीसेवनिया में दो और आकाश यादव के खिलाफ थाना जीआरपी और छोला मंदिर में 8 मामले दर्ज है। दर्ज मामले आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी एवं हथियार संबंधी प्रकरण है। जुनेद / 15 अप्रैल