राज्य
15-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा करने और उसे पारित करने के लिए 16 अप्रैल से तीन दिवसीय विशेष संसद सत्र बुलाया है। संसद में महिला आरक्षण विधेयक की टाइमिंग को लेकर विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस के ओबीसी विभाग के प्रमुख अनिल जयहिंद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार हमला किया। उन्होंने कहा, महिला आरक्षण चर्चा का विषय नहीं है, बात अब सिर्फ उसके क्रियान्वयन की है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मूर्त रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान है। इसके साथ ही, सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए भी एक विधेयक तथा इन्हीं से संबंधित केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 लाने की तैयारी में है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/ अप्रैल /2026