नई दिल्ली (ईएमएस)। एमसीडी के मेयर का चुनाव 29 अप्रैल को हो सकता है। उसी दिन डिप्टी मेयर के साथ साथ स्टैंडिंग कमिटी के तीन मेंबर्स का चुनाव भी किया जाएगा। बीजेपी इस बार अपने दम पर मेयर चुनाव जीतने का दमखम रखती है। मेयर का चुनाव जीतने के लिए बीजेपी को 137 वोटों की जरूरत है, लेकिन इस समय बीजेपी के पास बहुत से ज्यादा वोट है। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी भले ही बीजेपी के समर्थन में है, लेकिन बीजेपी को मेयर का चुनाव जीतने के लिए उनकी वोटों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 31 मार्च को हुई स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में कमिटी के 18 मेंबर्स में से 9 मेंबर्स रिटायर हो गए थे। इनमें से तीन मेंबर्स हाउस और बाकी छह मेंबर जोन के शामिल है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/ अप्रैल /2026