जबलपुर, (ईएमएस)। ईरा नंदिनी कायस्थ विमेंस क्लब जबलपुर के सदस्यों द्वारा 15 अप्रैल बुधवार को रामपुर छापर स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर जबलपुर में अध्यनरत बालिकाओं को निशुल्क नोटबुक्स का वितरण किया गया तथा नौवीं कक्षा से लेकर के 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग की गाइडलाइन भी प्रदान की गई इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ वनिता घई, सुनील कुमार जैन व्याख्याता एवं श्रीमती मनीता ठाकुर ,रेखा पटेल शिक्षिका के साथ ईरा नंदिनी कायस्थ वूमेन क्लब की अध्यक्षा श्रीमती शीतल श्रीवातव, वाइस प्रेसिडेंट अंशुल वर्मा, शशि श्रीवास्तव,रेखा श्रीवास्तव उमा श्रीवास्तव, ऋचा श्रीवास्तव राजश्री खरे,रुचि श्रीवास्तव, एवं शालिनी वर्मा आदि उपस्थित रही| सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 05.45