ब्यावरा(ईएमएस)l नगर की जानी-मानी शिक्षण संस्था के. सी. कॉन्वेंट हाईस्कूल के संचालक इंदर सिंह लववंशी ने बताया कि नगर ब्यावरा में विद्यालय लगातार 22 वर्षों से संचालित हो रहा है l गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी के .सी. कॉन्वेंट हाई स्कूल का 10 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा ।इस सफलता पर विद्यार्थियों के इष्ट मित्र, परिवार जन और विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। कक्षा 10 वी के सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान के साथ उत्कृष्ठ अंक प्राप्त किए , उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में वंदना यादव 93% अभिषेक वर्मा 92.4% पवन सुथार 89% करुणा सोलंकी 85% राधा सोंधिया 82% कृष्ण जाटव 81% लैबा खान 69% करण लववशी 61% अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यार्थियों के इष्ट मित्र,परिजन शिक्षक/शिक्षिका एवं विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। के..सी .कॉन्वेंट हाई स्कूल ब्यावरा के संचालक,प्राचार्य व विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l संचालक श्री लववंशी ने बताया कि यह सब विद्यार्थियों की लगन और शिक्षक/शिक्षिकाओं की मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी स्टाप विधालय की वरिष्ठ शिक्षिका रीना लववंशी मेम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। -निखिल/ब्यावरा/15/4/2026