व्यापार
15-Apr-2026
...


सेंसेक्स 1263, निफ्टी 388 अंक उछला मुंबई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में ये उछाल एशियाई सहित दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी होवी होने से आया है। अमेरिकी और ईरान के बीच संघर्ष शीर्ष समाप्त होने की बढ़ती उम्मीदों से भी बाजार में उत्साह है। इसी कारण आज बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में ही तेजी रही। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,263.67 बढ़कर 78,111.24 जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 388.65 अंक बढ़कर 24,231.30 पर बंद हुआ। वहीं ब्रॉडर मार्केट में आज अधिक तेजी दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 में 2.20 फीसदी जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.35 फीसदी की तेजी दर्ज की। वहीं, सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर लाभ के साथ ही हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी आईटी, मेटल्स, पीएसयू बैंक, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही जबकि निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1 फीसदी से ज्यादा का उछल आया। निफ्टी के शेयरों के अलावा अन्य सभी में तेजी रही। पावरग्रिड, मैक्स हेल्थ, विप्रो, एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, टीसीएस, हिंडाल्को, टीएमपीवी, एसबीआई लाइफ, एलएंडटी के शेयरों में 4 से 3 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि डॉ. रेड्डीज, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई। वहीं बाजार जानकारों के अनुसार अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने से निवेशकों में उत्साह है । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीन फिर से शुरु होगी जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है। इससे भी बाजार धारणा मजबूत हुई है। इससे पहले आज सुबह बाजार तेजी के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स 77,981 अंक पर खुला। इसी प्रकार निफ्टी-50 भी तेजी के साथ ही 24,163 पर खुला। वहीं एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 3 फीसदी और जापान का निक्केई 225 करीब 0.59 फीसदी उछाल। वहीं, सीएसआई 300 इंडेक्स में 0.16 फीसदी की बढ़त रही। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स एशियाई कारोबार के दौरान स्थिर बने रहे। निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत का आंकलन कर रहे थे। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.01 फीसदी की की हल्की गिरावट रही, जबकि डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 0.02 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं मंगलवार को अमेरिका में एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.18 प्रतिशत बढ़कर 6,967.38 पर बंद हुआ, जो इसके रिकॉर्ड बंद स्तर के काफी करीब है। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल औसल और नैस्डैक कंपोजिट 0.66 फीसदी और 1.96 फीसदी उछलकर बंद हुआ। ईएमएस 15अप्रैल 2026