मीरजापुर (ईएमएस) । थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसलाकर भगाने एवं धर्म संपरिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार।थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला फुसला कर भगाने व धर्म परिवर्तना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 87 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी तथा अपहृता की बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष कोतवाली देहात को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पूर्व में अपहृता को बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 15.04.2026 को उपनिरीक्षक मुनीम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त टमाटर उर्फ मोनू पुत्र शमसू निवासी मलीन बस्ती रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 87 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । थाना जमालपुर पुलिस द्वारा कुल 22 अदद ट्रेटा पैकेट देशी शराब के अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.04.2026 को क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर के सूचना के आधार पर दबिश देकर 01 अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र मिठाई लाल गुप्ता निवासी ग्राम ओड़ी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को 22 अदद ट्रेटा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0- 64/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । थाना जमालपुर पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 15.04.2025 को उप-निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डवक मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमलापुर क्षेत्र से अभियुक्त सूरज माली पुत्र रमेश माली निवासी वंशीपुर बबुरी जनपद चन्दौली को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-65/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालयजेल भेजा गया।जनपद में कानून शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 34 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है थाना विंध्याचल-04थाना चील्ह-02 थाना को0देहात-05थाना पड़री-07थाना कछवां-02 थाना अदलहाट-03थाना जमालपुर-03थाना लालगंज-02 थाना अहरौरा-03थाना मड़िहान-०३ शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख, १५ अप्रैल, २०२६