मनोरंजन
16-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में लोकप्रिय इंफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया अपनी नई गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ आरसीबी वर्सेज मुंबई इंडियंस का मैच देखने पहुंचे, जहां उनके रिश्ते का सार्वजनिक तौर पर खुलासा हुआ। आईपीएल मैच के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कैमरा के सामने अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए बताया कि वह जूही को डेट कर रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने डेनिम जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि जूही भी व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम में नजर आईं, जिससे उनकी जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी। स्टेडियम के बाहर जब एक फैन रणवीर के साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहा था, तो उन्होंने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए हैं, जिससे यह खबर तेजी से फैली। अब सोशल मीडिया पर रणवीर अल्लाहबादिया की नई गर्लफ्रेंड जूही भट्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि जूही कौन हैं और क्या करती हैं। जूही भट्ट भी एक उभरती हुई इंफ्लुएंसर हैं। वह 29 साल की हैं और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। उनके इंस्टाग्राम पर 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। जूही मुख्य रूप से फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट बनाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनके क्रिएटिव वर्क की झलक दिखती है, जिसमें लाइफस्टाइल, स्केच और फैशन से जुड़े वीडियो शामिल हैं, जिन पर लाखों में व्यूज आते हैं। बात करें रणवीर अल्लाहबादिया की, तो पिछले साल तक वह निक्की शर्मा को डेट कर रहे थे। लेकिन इंडिया गॉट लेटेंट विवाद के बढ़ने के साथ ही निक्की और रणवीर का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिससे उनके अलगाव की पुष्टि हुई थी। अब जूही भट्ट के रूप में रणवीर की जिंदगी में नया अध्याय शुरू हो गया है, जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि पिछले साल इंडिया गॉट लेटेंट शो में रणवीर के आपत्तिजनक कमेंट्स ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया था, और इसी दौरान एक्ट्रेस निक्की शर्मा से उनका ब्रेकअप भी हो गया था। लेकिन अब रणवीर की जिंदगी में नए प्यार ने दस्तक दे दी है। सुदामा/ईएमएस 16 अप्रैल 2026